May 18, 2025

पुलिस ने 89 वाहनों के चालान कर वसूला 87 हज़ार का जुर्माना

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद में आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश अनुसार शहर के अलग अलग हिस्सों में करीब 5 से रात 9 बजे तक वाहन चेकिंग करने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 89 वाहन चालकों के चालन काटे गए और उनसे 87 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए इस अभियान के चलते शहर की पुलिस नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काट रही है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा 8 नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें 142 वाहनों को चेक किया गया। इस अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने शाम 5 से रात्रि 9 के बीच 89 वाहन चालकों का चालान किया। इसके साथ ही इनसे 87 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रही है। ताकि यातायात करने वाले यात्री सुरक्षित रहे। यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो पुलिस के तहत क़ानूनी कार्यवही की जायगी और साथ ही आर्थिक रूप से भी दंडित किया जायेगा।