March 10, 2026

पुलिस आयुक्त ने सीईटी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Faridabad/Alive News: हरियाणा में सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में फरीदाबाद जिले में 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने लगभग 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

27 जुलाई को पुलिस आयुक्त ने खुद परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल और मानव रचना स्कूल का निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ पर नियंत्रण रखें और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी का अच्छे से पालन करवा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने में सहयोग कर रही है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है।