October 28, 2026

शराब तस्करी के मामले में पीओ पर चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने 18 साल पुराने शराब तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीओ पर चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से काबू कर गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मई 2005 में सराय थाने में शराब तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। माननीय अदालत द्वारा आरोपी को जमानत दे दी गई। इसके बाद आरोपी तारीख पर अदालत से गैर हाजिर रहने लगा। आरोपी को सितंबर 2006 में माननीय अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया था जिसकी धरपकड़ का प्रयास लगातार जारी था परंतु आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।