November 5, 2026

वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने की आरोपी की धर पकड़

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिजेंदर उर्फ बिजू गांव धौज का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने थाना कोतवाली के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सेक्टर-55 प्रतापगढ़ पुल से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

जिसके संबंध में रामबीर निवासी आदर्श नगर, मलेरना रोड, बल्लभगढ़ ने एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 13 दिसम्बर को सुबह अपनी मोटरसाइकिल कंपनी UNITED GLASS AGENCY नियर बाटा पुल के पास खडी की थी, वापस आने पर मोटरसाइकिल नही मिली थी।

आरोपी से पूछताछ में थाना कोतवाली के मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी से एक और मोटरसाइकिल आरोपी के घर से बरामद हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।