October 27, 2026

यमुना से रेत चुराने वाले आरोपी ओमबीर को पुलिस ने दबोचा

Faridabad/Alive News: तिगांव थाना प्रभारी दलबीर सिंह व उनकी टीम ने अवैध रेत चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान ओमबीर उर्फ लल्लन के रूप में हुई है।

आरोपी अपनी गाड़ी में रेत चोरी करके लेजाने की फिराक में है जिस पर उपनिरीक्षक गजेंद्र व सिपाही हितेश की टीम गठित करके उन्हें मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी से जब इसके बारे में लाइसेंस या कोई बिल मांगा गया तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस द्वारा पश्चात गाड़ी को लाकर थाने में खड़ा कर दिया गया और माइनिंग विभाग को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी तथा उसकी गाड़ी को माइनिंग विभाग के हवाले किया गया जिनके द्वारा मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।