February 24, 2025

साइबर अपराध के अलग अलग मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद साइबर थाना की पुलिस ने इस सप्ताह 23-29 नवंबर तक साइबर अपराध के 5 मुकदमों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसको पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। आरोपियों के कब्जे पुलिस ने 19 लाख 20 हजार रूपए बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सोलंकी मासुम मनोज कुमार, पार्थ कुमार रमेश भाई मेहता, राज वर्मा, अभिषेक, अकिंत, वरुण, शंकु चुटेला और शोएब खान का नाम शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश इत्यादि स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही 119 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 2,07,409 रुपए रिफंड कराए गए है तथा 48,874रुपए बैंक खातों में सीज करवाए।