Faridabad/Alive News: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में 3 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नवीन नगर क्षेत्र से आरोपी रितिक दास, निवासी विनय नगर, फरीदाबाद को 1 किलो 210 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा दिल्ली से करीब 15 हजार रुपये में खरीदा था।
वहीं दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपी लोकेश, निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-29 बाईपास रोड के पास से 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी रितिक को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी लोकेश के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

