May 2, 2024

‘काव्य रचना’ नारी को देगा नई दिशा : डॉ. पांडे

Faridabad/Alive News : शिक्षा जगत में अपनी अलग छाप रखने वाली शिक्षिका डॉ. अर्चना भाटिया लेखन के क्षेत्र में भी नई ऊंचाईयों की ओर बढ रही हैं। उनकी नई काव्य रचना दृष्टिकोण न केवल नारी को जीवन जीने के लिए नई और सही दिशा दिखाएगा, बल्कि जीवन में आने वाली सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों से निपटने के लिए भी प्रेरणा देगा।

यह विचार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पांडे ने यहां अपने कार्यालय में लेखिका डॉ.अर्चना भाटिया की नई काव्य रचना का विमोचन करने के उपरान्त लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कवियत्री भाटिया ने राज्यमंत्री डॉ.पांडे का आभार जताते हुए कहा यह उनकी दूसरी पुस्तक है। इससे पहले वह संबंधों का आधार नामक पुस्तक लिख चुकी है। उन्होने कहा दृष्टिकोण में 46 कविताएं हैं जो रिश्तों और नारियों को जीवन में और अधिक सहजता से जीने के लिए प्ररेरित करती हैं।

भाटिया ने नई काव्य रचना के विषय में जानकारी देत हुए बताया दृष्टिकोण मूल रूप से नारी जाति को समर्पित पुस्तक है। यह एक काव्य संग्रह है जिसमे अपनी कवितओं के माध्यम से उन्होंने अपनी अनुभवों एवं भावनाओं को बताने का प्रयास किया है कि कैसे एक महिला को अपने अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितयों में अपने भारतीय संस्कारों के साथ अपना कर्तव्य निर्वाह करना चाहिए।