March 12, 2026

सिक्योरिटी गार्ड के पदों की भर्ती के लिए 17 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Faridabad/Alive News: जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि निजी कम्पनियो में पुरष युवाओ को रोजगार उपलब्ध करने के लिए रोजगार विभाग की ओर से 17 जनवरी 2023 को उपमंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल एनआईटी 5जी पार्क जनता बैंड के सामने, एनआईटी 5 में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी कंपनियों की ओर से दसवीं पास के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारो को 14 हज़ार से 16 हज़ार रुपए तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। कैंप में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तारीख पर उपस्तिथ हो सकते है।