Faridabad/Alive News: सेहतपुर से सेक्टर 93 जाने वाले मार्ग के पास नाले के आस – पास कूड़े का ढेर जमा हो रक्खा है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन और पैदल राहगीर आवागमन करते है और कूड़े के ढेर होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे कूड़े के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। कूड़े से उठती बदबू और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
सेक्टर 93 के पास नाले के आस – पास लोग रोजाना अपने घरों का कूड़ा फेंक कर चले जाते है। आस – पास खाने की बड़ी – बड़ी दुकानें भी है जिनके मालिक भी अपनी दुकानों का कूड़ा नाले के पास फेंक देते है जिस कारण अब वहां कूड़े का ढेर जमा हो गया है जो राहगीरों के लिए बीमारियों को दावत दे रहा है। कूड़े के ढेर से बहुत बदबू आने लगी है साथ ही कूड़े के आस- पास मच्छर होने की वजह से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
क्या है सुझाव
- जल्द से जल्द नाले के पास से कूड़े के ढेर को हटाया जाए ताकि राहगीरों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
- लोगो व दुकानदारों को कूड़ा न डालने का निर्देश दिया जाए।
- अगर फिर भी कोई कूड़ा डालता है तो उस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

