September 28, 2024

पानी की सप्लाई न होने के कारण लोगों ने सड़क रोककर किया प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: जवाहर कॉलोनी गली नम्बर-5 में पिछले दो महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कॉलोनी में पानी की सप्लाई न होने के कारण लोगों में काफी ज्यादा रोष है, जिस कारण से लोगों ने एनआईटी के 60 फीट सड़क को रोककर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीने के पानी की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से न होने के कारण लोगों को प्राइवेट टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सप्लाई का पानी न आने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम भी पूरे नहीं हो पा रहे हैंं। स्कूली बच्चों और ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना कि वह इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को भी दे चुके हैं परंतु इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

क्या कहना है लोगों का
फरीदाबाद कहने को तो एक स्मार्ट सिटी है लेकिन देखा जाएं तो लोगों को यहां पर मूलभूत सुविधा भी नही मिल पा रही है। पानी हमारे जीवन का आधार है। परंतु इसके बावजूद भी हमें यह सुविधा नियमित रूप से नही मिल पा रही है। गर्मी शुरू होते ही यह समस्या कम होने की बजाय ओर बढ़ जाती है।
सुदेश, स्थानीय निवासी

पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। शिकायत देने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहें है।
अर्चना, स्थानीय निवासी

क्या कहना है अधिकारी का
पीछे टैक में से ही पानी बहुत कम आ रहा है जिसकी वजह से लोगों को नियमित रूप से पानी की सुविधा नही मिल पा रही है। उसको दुरुस्त करने के लिए हम लोग काम कर रहें हैं। जल्द लोगों तक पूरा पानी पहुचेगा।
-राजेश शर्मा, एसडीओ नगर निगम फरीदाबाद।