April 28, 2024

वार्ड-7 के लोगों को सीवर की समस्या से दिलाया निजात

फरीदाबाद : वार्ड-7 के लोगों की सीवर की समस्या को समाजसेवी एवं नगर निगम भावी पार्षद रतनपाल चौहान ने दिन रात एक कर उन्हे निजात दिलाया। रतनपाल के अनुसार वार्ड-7 में पानी की निकासी न होने के कारण लोग नरकीय जीवन जीने पर विवश है। वार्ड-7 एनआईटी विधानसभा का सबसे खस्ता हालत वार्ड है, जहां पर नगर निगम अधिकारी आने के लिए तैयार नहीं है।

बड़े मजे की बात तो यह है कि इस वार्ड के लिए एसडीओ, जेई के पास सीवर सफाई कर्मी नहीं है। रतनपाल ने बताया कि अधिकारी सफाई कर्मियों की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। उनका कहना है कि बड़ी जदो-जहद के बाद वार्ड-7 हिमालय स्कूल के आस-पास की गलियों में सीवर ऑवरफ्लो की समस्या का समाधान कराया गया है।

12

उधर, लोग क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ सडक़ो पर उतर रहे है। लोगों को रोकने के लिए अधिकारियों से सीवर साथ खड़े रहकर साफ कराए जा रहे है, ताकि क्षेत्र के विधायक से जनता का विश्वास न उठे। इस अभियान के तह्त उन्होंने हिमालय स्कूल के आस-पास की करीब चार गलियों के सीवर को शुक्रवार को साफ करवाया।