May 18, 2024

25 साल से पीने की पानी की समस्या से जूझ रहे शिव दुर्गा विहार के लोगों ने मुंड़न कराकर जताया विरोध

Faridabad/Alive News : वॉर्ड 23 स्थित शिव दुर्गा विहार के लोग इस समय दोहरी समस्या से जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां तापमान कहर बरपा रहा है तो वहीं हर साल की तरह इस बार भी शिव दुर्गा विहार में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जिसकों लेकर बीते रविवार को शिव दुर्गा विहार के गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। वहीं महिलाओं ने दयालबाग जलघर पहुंचकर मटके फोड़े और स्थानीय लोगों ने विरोध जताता हुए अपना मुंड़न करवाया।

दरअसल, शिव दुर्गा के कई इलाकों में करीब 25 सालों से पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है। यह किल्लत अभी तक दूर नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह कई बार इसकी शिकायत अधिकारी, नेताओं से लेकर सीएम विंड़ो तक कर चुके है। लेकिन समस्या पिछले कई सालों से ज्यों की त्यों बनी हुई है। अभी तक पीने का पानी नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोग रोजमर्रा के कामों के लिए निजी टैंकरों का सहारा ले रहे हैं। उधर, नगर निगम के एक्सईन श्याम सिंह से समस्या के बारे में फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने चंड़ीगढ़ कोर्ट का हवाला देकर फोन काट दिया।

-हरबन, निवासी शिव दुर्गा विहार ।

क्या कहना है स्थानीय लोगों का
पानी की किल्लत के बारे में सबको पता है, लेकिन सुध लेनेवाला कोई नहीं। कई बार लोगों ने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के दफ्तरों में शिकायत दी है और धरना-प्रदर्शन भी किए है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हुआ। हालांकि, अधिकारियों ने पानी की समस्या के समाधान को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन अधिकारियों के सभी दावे कागजों में सिमट कर रह गए है।

-अमित चौधरी, प्रधान-प्रवासी जन सेवा समिति।

हमारे यहां गर्मियों की शुरु होते ही पानी की समस्या शुरू हो जाती है और ये समस्या लगभग पिछले 25 सालों से चली आ रही है। जिसके लिए हम कई बार विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। पानी की समस्या के चलते हमारी दिनचर्या गड़बड़ा हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए ही मैंने अपना मुंड़न करवाया है। जब तब समस्या का समाधान नही होगा, तब तक मैं अपने सिर पर बाल नही आने दूंगा।