May 2, 2024

मेंटल हॉस्पिटल में जानवरों के जैसे कैद रखते है लोगो को

इंडोनेशिया के मेंटल हॉस्पिटल की फोटोज सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे मरीजों के साथ अस्पताल के अंदर क्रूर व्यवहार किया जाता है, जिसकी वजह से उनकी हालत बदतर होती जा रही है। यहां भर्ती लोगों को न सिर्फ एक ही जगह पर कैद करके रखा जाता है, बल्कि उनके पैरों में जानवरों की तरह बेड़ियां लगा दी जाती हैं।

अमेरिकी फोटोग्राफर ने दिखाई लाइफ…

7

हॉस्पिटल में भर्ती लोगों को शापित माना जाता है। न्यूयॉर्क की रहने वाली एक महिला फोटोग्राफर ने इंडोनेशिया में दिमागी रूप से बीमार लोगों की लाइफ को अपने कैमरे में कैद किया है। ये फोटोज बेहद चौंकाने वाली हैं। फोटोग्राफर एन्ड्रिया स्टार रीज ने कहा कि ऐसे लोगों की जिंदगी को फोटोज में कैद करने के लिए वह न सिर्फ हॉस्पिटल गईं, बल्कि घरों, स्कूल और अन्य जगहों का भी दौरा किया, जहां ऐसे लोग हो सकते हैं। एन्ड्रिया इंडोनेशिया के मानसिक बीमार लोगों के ऊपर एक डॉक्युमेंट्री भी बनाई हैं, जिसका नाम ‘डिसऑर्डर’ है।

8
फोटोग्राफर ने बताया कि यहां सैकड़ों लोग बदतर हालात में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला को 8 साल से एक ही जगह पर बंद रखा गया है और उसे खाना खाने के दौरान भी जंजीर से नहीं खोला जाता। एक अनुमान के मुताबिक, इंडोनेशिया में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग ‘कमपुंग इडियट’ यानी डाउन सिंड्रोम के कारण यहां लोग मेंटली तौर पर बीमार हैं। यह बीमारी रिलेशन में शादी से होने वाले बच्चों में होती है। फोटोग्राफर ने तमाम जगहों पर दौरा करने के बाद बताया कि डॉक्टर अधिक अनुभवी नहीं हैं और न ही उनके पास पर्याप्त सुविधाएं या दवाइयां हैं।