Faridabad/Alive News: संजय कॉलोनी सेक्टर-23, गली नंबर 86 के लोग पिछले एक साल से गंदगी और सीवरेज की समस्या झेल रहे हैं। यहां सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी फैला रहता है, जिससे बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
गली में जमा पानी और कचरे से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण डेंगू, टाइफाइड और अन्य बीमारियां फैल रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कई बच्चे और बुजुर्ग बीमार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।
स्थानीय पार्षद ने बताया कि वह समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन की लापरवाही और विभागीय विवाद के कारण हालात वैसे ही बने हुए हैं। निवासियों ने नगर निगम और एफएमडीए से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

