May 14, 2024

अंग्रेजों के जुल्मों की दास्तां देख भावुक हुए लोग

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के 11वें दिन बड़ी चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 1857 का संग्राम: हरियणा के वीरों के नाम नाटक प्रस्तुत किया गया। लगभग 45 मिनट तक चले इस नाटक में हमारे पूर्वजों के त्याग व बलिदान को मंच के माध्यम से देखकर दर्शक भावूक नजर आए।

नाटक में हरियाणा के वीरों की 1857 के विद्रोह में भूमिका को दृशाया गया। ऐतिहासिक दृष्टिïकोण से 1857 के गदर के कई आयाम है। इस नाटक की विषय बस्तु को हरियाणा के सामाजिक व आर्थिक परिपेक्ष्य मेंं गढा गया है। हरियााण प्रदेश हमेशा से कृषि में अव्वल रहा है। ऐसे में 17वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी के मुनाफाखोर नीति का सबेस ज्यादा कुप्रभाव हरियाणा प्रदेश को भुगतना पड़ा था। देशी रियासतें प्रभावहीन हो गई थी।

स्थानीय प्रशासन पर ईस्ट इंडिया कम्पनी का प्रभुत्व था। कंपनी के भूमि संबंधी कानून ने कृषि को बर्बाद कर दिया और किसान तबाह हो गए। जिसके चलते गांव के युवक रोजी-रोटी के लिए कंपनी फौज में भर्ती हो गए। वहां भी उन्हें शोषण और प्रताडऩा ही मिली। नाटक में औरतों, युवाओं, आमलोगों, फकीरों और ईमामों के योगदान को भी रेखांकित किया गया।

हरियाणा के विभिन्न रियासतदार जिनमें रेवाड़ी के राज राव तुलाराम, बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह, बहादुरगढ़ के राजा जंग बहादुर और हिसार के नवाब मो. अजीम आपस में मिलकर कंपनी हुकुमत के खिलाफ बगावत करने का ऐलान करते हैं। सदरूदीन को संयुक्त सेना का सेनापति नियुक्त किया गया। इसके बाद हरियाणा के हर शहर व गांव में विद्रोह ने जोर पकड़ा।

नाटक में नाहर सिंह के रूप में वीवेक शर्मा, रावतुलाराम के रूप में जसवीर कुमार ने, आदित्य शर्मा ने फौजी, विनित ने गोपालदेव, अशोक ने फौजी व ग्रामीण, प्रगीत शर्मा व अवनीत कौर ने नृतकी व ग्रामीण महिला, सुनील ने फौजी, रोहित शर्मा ने फौजी, अरूण ने फौजी व बेटे तथा प्रदीप व दिनेश ने फौजी का अभिनय किया। नाटक में म्यूजिक डायरेक्टर व गीतकार मजीद खान व विनोद कुमार, हारमोनियम वादक सुरेन्द्र कु मार, सारंगी रवादक राजेश कुमार, ढोलक वादक शिवम व गायन रहीसुद्दीन ने किया।