Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ भीकम कॉलोनी की गली नंबर – 16 में पिछले लंबे समय से सीवर जाम हाेने के कारण जलभराव हाे गया है। स्थानीय लाेगाें का घराें से निकलना मुश्किल हाे रहा है। कॉलोनी के लाेग दाे विभागों की जिम्मेदारी हाेने के कारण इधर – उधर भटक रहे हैं। काेई सुनवाई करने वाला नहीं है।
अब वर्षा का मौसम चल रहा है। शहर की पानी निकासी काे भी अब सीवर लाइन से जाेड़ा हुआ है। सीवर लाइन कचरा के चलते कई जगह से जाम पड़ी हुई है। इसकी वजह से भीकम कॉलोनी की गली नंबर – 16 सहित अन्य में लंबे समय से जलभराव हाे रहा है। स्थानीय लाेग यदि अपनी समस्या काे लेकर निगम कार्यालय में जाते हैं। कि यह कार्य एफएमडीए के पास जाते हैं। ताे कहते हैं कि यह काम नगर निगम का है। इस तरह से इस काेई ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव हाेने के कारण लाेगाें का घराें से बाहर निकलना मुश्किल हाे रहा है।
कई बार नगर निगम और एफएमडीए में जाकर में शिकायत की है, लेकिन अभी तक काेई समाधान नहीं हुआ है। छाेटे बच्चाें के फिसल कर गिरने की आशंका बनी रहती है। वर्षा का माैसम हाेने के कारण स्थानीय लाेग बीमार हाे सकते हैं।
– दीपक
जलभराव काे लेकर निगम अधिकारियाें और निगमायुक्त के कंट्राेल रुम पर कई बार शिकायत की है। निगम अधिकारी कहते हैं कि तिगांव रोड पर एफएमडीए सीवर का काम रहा है, इसलिए सीवर लाइन काे बंद किया हुआ है और जलभराव हाे रहा हैं।
– सतन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य के चलते ज्यादातर शहर की सीवर लाइन जाम पड़ी है। भीकम कॉलोनी में सीवर काे खाेलने के लिए डयूटी लगाई हुई है। वह लाइनाें का निरीक्षण कर रहा है। जल्दी ही सीवर लाइन काे खाेल दिया जाएगा।
– करण सिंह भगाेरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जाेन बल्लभगढ़

