April 27, 2024

रिश्तेदारों से शादी और सेक्स से इंडोनेशिया में फैली ये अजीबोगरीब बीमारी

इंटरनेशनल डेस्क 31 March : इंडोनेशिया के तीन गांव के कई लोग अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहे है। ‘कमपुंग इडियट’ यानी डाउन सिंड्रोम के कारण यहां लोग मेंटली तौर पर बीमार हैं। यह बीमारी रिलेशन में शादी से होने वाले बच्चों में होती है। ऐसे बीमार लोगों को कैदियों की तरह जंजीरों में बांधकर रखा जाता है। लोग इन बीमारों को शापित मानते हैं। पोंगोरो जिले के इन तीन गांव की आबादी 880,000 है और यहां के 400 से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव…

– इंडोनेशिया के सिदोहारजो, करंगपटिहान, क्रेबेत गांव में 10 साल से लेकर 50 साल तक के कई लोग फिजिकली डिसेबल और मानसिक रूप से बीमार हैं।
– इसका सबसे बड़े कारण अपने ही रिश्तेदारों से शादी और सेक्स करना बताया जाता है। वहीं, कुछ इसका कारण कुपोषण और आयोडिन भी बताते हैं।
– हैरत की बात है कि ऐसे लोगों को ट्रीटमेंट के बजाय जानवरों की तरह रखा जाता है। उन्हें जंजीरों में जकड़कर पिंजरों में कैद किया जाता है।
– हालांकि इंडोनेशिया सरकार ने इस तरह की प्रैक्टिस पर 1970 में ही रोक लगा दी थी।

Untitled-3

ट्रीटमेंट का तरीका बेहद डरावना
– ह्यूमन राइट वॉच के मुताबिक, 57000 से ज्यादा लोग लाइफ में एक बार जंजीरों में जकड़े जा चुके हैं।
– करीब 18,800 लोग इस समय जंजीरों से बंधे हैं। इनमें से हजारों लोग मानसिक रूप से बीमार हैं।
– वहीं, रिमोट एरिया में मानसिक रूप से बीमारों के ट्रीटमेंट का तरीका बेहद डरावना है।
जंजीर से बांधकर रखना मानते हैं ज्यादा ठीक
– मुस्लिम मेजॉरिटी वाले इंडोनेशिया की आबादी 250 मिलियन है और यहां सिर्फ 48 मेंटल हॉस्पिटल्स हैं। इनमें से भी ज्यादातर शहरी इलाकों में हैं।
– अंधविश्वास के कारण ज्यादातर लोग इस सिंड्रोम से बीमार लोगों को हॉस्पिटल नहीं लेकर जाते। वे इलाज के बजाय उन्हें जंजीर से बांधकर रखना ठीक समझते हैं।