April 27, 2024

एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आए यात्री, वीडियो वायरल 

New Delhi/Alive News: इंडिगो की गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को मुंबई हवाई अड्डे पर जमीन पर बैठे हुए और खाना खाते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा है कि उसने हवाई अड्डे के सूत्रों से फ्लाइट के डायवर्ट किए जाने की पुष्टि की है। 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने कोहरे से संबंधित व्यवधानों के बीच सभी एयरलाइन से उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी साझा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी समय पर यात्रियों तक पहुंचाया जाएं। जिससे यात्रियों को समय पर सूचना प्राप्त हो सके।

यात्री ने पायलट पर किया हमला: इंडिगो की एक उड़ान के यात्री का चौंकाने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट के को-कैप्टन के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। जनकारी के मुताबिक, रविवार को इंडिगो की दिल्ली से गोवा जाने वाले फ्लाइट A20N देरी की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पर 10 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। इसमें सवार एक यात्री ने पायलट पर उस समय हमला कर दिया जब वह उड़ान की देरी की घोषणा कर रहा था।  शनिवार को खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया।