October 28, 2026

पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्‍स चैंपियनशिप का खिताब

Banglore/Alive News : दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने आज यहां फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर 11वीं बिलियर्डस (150 से अधिक के प्रारूप) चैंपियनशिप जीती। आडवाणी ने कई विश्व चैंपियनशिप के विजेता गिलक्रिस्ट को फाइनल में 6-3 से हराया. उनका यह कुल 16वां विश्व खिताब है।

सुबह सेमीफाइनल में म्यांमा के अंगु हते को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले आडवाणी ने सिंगापुर में बसे ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी पर आसान जीत दर्ज की। भरतीय स्टार ने गिलक्रिस्ट को 151:98:-33, 150:97:-95, 124-150, 101:98:-150:89:, 150:87:-50, 152-37, 86:86:-150, 151:110:-104, 150:88:-15 से हराया।