March 12, 2026

पैनल के निजी अस्पतालों काे देनी हाेगी सुविधाओं की जानकारी

Faridabad/Alive News : आयुष्मान भारत योजना के पैनल के सभी निजी अस्पतालाें सुविधाओं की जानकारी स्वास्थ्य विभाग काे देनी हाेगी। साथ ही अस्पताल में बाेर्ड पर लिख कर इनका ब्याेरा डिस्पले करना हाेगा। इससे आने जाने वाले मरीजाें काे सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। ऐसे में आयुष्मान कार्डधारकाें काे इलाज के मामले में बड़ी राहत मिल सकेगी।  

निजी अस्पतालाें में उपलब्ध इन सारी सुविधाओं से पुलिस प्रशासन काे भी अवगत कराया जाएंगा, ताकि कभी दुर्घटना हाेने पर घायलाें काे तुरंत पैनल के निजी अस्पताल ले जाया जाए, जहां इलाज व्यवस्था हाे। तीन दिन पहले पंचकूला में स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से हुई बैठक में आयुष्मान कार्डधारकाें की बेहतरी पर इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी माैजूद थे। बता दें कि जिले में लगभग 25 निजी अस्पताल आयुष्मान के पैनल पर हैं। जहां आयुष्मान कार्डधारक वर्ष भर में पांच रुपये तक का निश्शुल्क इलाज ले सकतें है। कई बार कार्डधारकाें सड़क दुर्घटना में घायल हाे जाते हैं या फिर काेई गंभीर मामला आता है। ताे ऐसे में पुलिस भी साेचती है कि किस अस्पताल में जाना बेहतर हाेगा।

इस स्थिति में सुधार के लिए ही स्पेशलिटी व सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के अस्पतालाें की श्रेणी बना कर सूची तैयार की जाएगी। नैत्र चिकित्सालय या अन्य सुविधाओं वाले अस्पतालाें की अलग सूची बनाई जाएगी।

हम जल्दी ही निजी अस्पताल प्रबंधकाें के साथ बैठक करेंगें। पैनल के सभी निजी अस्पतालाें की सुविधाओं के बारें में पुलिस काे जानकारी दी जाएगी। उच्च अधिकरियाेंं के आदेशानुसार सभी कार्डधारकाें काे बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

  • डा. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी