September 28, 2026

दर्दनाक हादसा : मिड-डे मील की गाड़ी ने छात्र को कुचला, मौके पर मौत

Faridabad/Alive News : एन.आई.टी. स्थित सारन गांव के सरकारी स्कूल में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, इसी स्कूल के मिड-डे मील की गाड़ी ने छठी क्लास के बच्चे को टक्कर मार दी, जिसके चलते उसने मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। बताया जा रहा है कि लोगों ने गाड़ी और चालक को पकडक़र स्कूल में बिठा लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और छात्र की बॉडी को बादशाह खान अस्पताल लाया गया है।