March 12, 2026

सरकार द्वारा निरन्तर मण्डी में हो रही है धान की खरीद

Faridabad/Alive News: उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला में 50715 किंवटल पीआर धान बल्लभगढ़, तिगांव और मोहना मण्डी किसानों द्वारा ब्रिक्री के लिए लाया गया है।सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला की बल्लभगढ और तिगांव की अनाज मण्डी में पीआर धान की खरीद की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों की पालना भी सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मण्डी में खरीद की जा रही है।
बल्लभगढ, अनाज मंडी में अब तक 34045 किंवटल धान की खरीद एमएसपी पर 1960 रूपये प्रति किंवटल की दर पर की गई है।

तिगांव मण्डी में 5332 किंवटल धान की सरकारी एजेंसी द्वारा एमएसपी पर खरीद की गई है। जबकि धान के उठान का कार्य भी साथ साथ चलाया जा रहा है। अब तक मण्डियों से 27296 धान का उठान किया गया है।