May 4, 2024

के.एल मेहता कॉलेज में ‘पंचायती राज में महिलाओं का नेतृत्व’ सेमिनार का आयोजन

Faridabad/Alive News : के.एल मेहता कॉलेज में नेशनल लेवल के सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय ‘पंचायती राज में महिलाओं का नेतृत्व’ था। कार्यक्रम का शुभांरभ द्वीप प्रज्जवलित कर हुआ। सेमिनार के मुख्यातिथि एवं प्रवक्ता के रूप में सोशल साइंस एंड एकेडमिक एफेयरस कुरूक्षेत्र यूनिर्वसिटि डीन प्रो. रनवीर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुरिमा दुबे द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रो. रनवीर सिंह ने पंचायती राज का अर्थ समझाते हुए पंचायत में शिक्षित महिला, टे्रनिंग ऑफ पंचायती राज, कमयूनिकेशन स्किल के बारे में बताया। डॉ. राधिका कुमार ने महिला सशक्तिकरण और कॉलेज के अन्य लोगों ने भी पंचायती राज में महिला की भागीदारी पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।

टेक्नॉलोजी सेशन में प्रतिभागिायों द्वारा पूछे गए प्रश्रों का उत्तर राधिका ने दिया। दूसरे टेक्नॉलोजी सेशन में जी.जी.एस.डी कॉलेज के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजवीर रहे। जामिया मिलिया यूनिवर्सिटि की प्रो. डॉ. सबिना हुसैन ने देश की महान संस्कृति का वर्णन करते हुए लडक़ी और लडक़े में समानता पर बल दिया। घरेलू हिंसा एक्ट की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए।

अंत में मीरा तोमर(उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) ने शिक्षा के महत्तव को बताते हुए राजनीति में महिला की स्थिति की जानकारी दी। प्रिसिपल डॉ. वंदना मोहला, मीरा तोमर, चमेला देवी, डॉ. राजवरीर हूसैन द्वारा प्रतिभगिायों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर अर्चना सिंह, डॉ.राधिका कुमार, डॉ. विमल महता, आनंद मेहता, वंदना मोहला एवं विभिन्न कॉलेत के प्रोफेसर उपस्थित रहे।