September 27, 2026

श्री सनातन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad /Alive News : श्री सनातन महावीर दल स्कूल मार्किट नंबर-1 द्वारा दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जिसमे छात्राओं ने फूल, पत्ती, बुरादे के रंग, रंगे हुए चावल, दीपों और मोमबत्तियों के माध्यम से रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य निशि अधलक्खा ने बच्चों को दीपावली त्यौहार की महत्वता बताते हुए कहा कि त्यौहारों की श्रृंखला में ये सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस अवसर पर डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन महावीर दल स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया व प्रधानाचार्य निशि अधलक्खा ने रंगोलियों का निरिक्षण किया और निर्णायक की भूमिका निभाते हुए।

रंगोली प्रतियोगिता में  शाहजना, नीलम, खुशबू, निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, जनक भाटिया, मीना रतड़ा, मनोज रतड़ा, वी.के मालिक, सुमन अरोड़ा रजनी बजाज और सोनिया अरोड़ा मौजूद रहे।