April 27, 2024

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : एन एच तीन फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस ने मिलकर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने कहा कि हम सभी के लिए वरिष्‍ठ नागरिकों का सम्मान करना एवं उन की आवश्यकताओं का ध्यान करना सर्वोपरि होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि घर के बुजुर्गों को ओल्ड इज गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारा पालन पोषण होता है उनके प्रति मन में सम्मान और अटूट प्रेम होना स्वभाविक है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण होता है, उस अवस्था में उनके साथ होना जब वे असहाय और अक्षम होते हैं। यही उनके प्रति हमारे प्रेम और सच्ची श्रद्धा होती है।

उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों के लिए महामारी का समय विशेष रूप से कठिन रहा है क्योंकि घरों तक सीमित रहने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है और साथ ही नियमित जांच की कमी ने कुछ पुरानी स्थितियों को बढ़ा दिया है। आज रविन्द्र कुमार मनचन्दा, कोर्डिनेटर प्राध्यापिका जसनीत कौर, वरिष्ठ प्राध्यापिका ललिता, मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम एवम प्राइमरी हेड वनिता ने बालिकाओं हर्षिता, निशा, कनिका, तबींदा, सृष्टि और खुशबू का स्लोगन के माध्यम से सुंदर संदेश देने के लिए सराहना करते हुए अभिनंदन किया।