May 4, 2024

एक और रिकॉर्ड कायम: बीते 24 घंटे में आए 3.86 लाख केस, 3,501 की गई जान

New Delhi/Alive News: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश में हर अगले दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। देश में बीते 24 घंटे में 3.86 लाख से अधिक मामले सामने आए है। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। इस दौरान 3,501 लोगों की मौत भी हुई है। जिनमें महाराष्ट्र के 771 और दिल्ली के 395 लोग शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट गिरती जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रात 12 बजे तक कोरोना संक्रमण के रिकार्ड तोड़ 3,86,595 मामले सामने आने से अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,54,925 हो गई। वहीं इस दौरान 3,501 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,08,313 हो गई।

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश में हर अगले दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार रात 12 बजे तक देश में बीते 24 घंटे में 3.86 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके थे। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 3,501 लोगों की मौत भी हुई जिनमें महाराष्ट्र के 771 और दिल्ली के 395 लोग शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट गिरती जा रही है।

जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकार्डतोड़ 3,86,595 मामले सामने आने से अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,54,925 हो गई। वहीं इस दौरान 3,501 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,08,313 हो गई।

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर को 50 लाख। और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पा हुई थी। जबकि 1.50 का आंकड़ा इसी 19 अप्रैल को पार हुआ। 28 अप्रैल तक देश में 28,44,71,979 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बुधवार को 17,68,190 नमूनों का परीक्षण किया गया।