Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गाड़ी पर गोली चलाने के बाद आरोपी अपने साथी सह आरोपी के साथ था और फोन करके शिकायतकर्ता से रंगदारी की मांग की थी। आरोपी से फोन बरामद किया गया है। चार आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है पांचो आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंयक निवासी आर्य नगर बल्लबगढ़ की शिकायत पर थाना शहर बल्लबगढ़ में गाड़ी पर गोली चलाने व 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए गौरव शर्मा निवासी आर्य नगर बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।
मामले में चार आरोपी देवेंद्र, बंटी, मोनू व उदय निवासी तिरखा कालोनी बल्लभगढ को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

