Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने मच्छगर गांव में व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में एक और आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते उसने अपने साथियाें पर गोली चलाने के लिए कहा था। दाे आराेपी काे पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। तथा तीनाें दोस्त है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आईएमटी फरीदाबाद में गांव मच्छगर निवासी बंटी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि वह अपने गांव के प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय अंकित निवासी गांव मच्छगर वहां आया। तथा प्लाट के बाहर गाली गलोच कर व गोली चलाकर वहां से चला गया। जिसके बाद बाहर निकलकर देखा तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर वहां से भाग गया और हम भी वापस अपने प्लॉट में आकर बैठ गए। कुछ देर बाद अंकित व अनिल फिर अपनी मोटरसाईकिल पर वहां आए। तथा उस पर गोली चलाते हुए वहां से फरार हो गए। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्राईम ब्रांच उंचा गांव की पुलिसने विशाल (उम्र23) निवासी गांव मच्छगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

