March 10, 2026

अवैध हथियार सहित एक काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रिंकू है जो पलवल के थनथरी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को छांयसा एरिया से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।

वह कुछ समय पहले दिल्ली गया था और वहां दिल्ली बस स्टैंड के पास से किसी व्यक्ति से यह देसी कट्टा खरीद कर लाया था। जिसके बारे में जांच की जा रही है।