March 12, 2026

गांजा तस्करी मामले में एक काबू

Faridabad/Alive News : पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम चिरंजी लाल है जो फरीदाबाद के सीकरी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम चावला कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मंडी पहुंची और आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली।

उसके कब्जे से गांजे की लगभग 50 पुड़िया बरामद की गई। जिसका वजन 530 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।