October 27, 2026

वाहन चोरी करने के आरोप में एक को धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच राकेश की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन मूल रुप से पलवल के गांव दूधोला का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी गांव झाड़सेतली में किराए पर रहता है। आरोपी को बल्लबगढ़ के बस स्टैण्ड से थाना शहर बल्लबगढ के पीओ के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोप से ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के 2 मुकदमें पलवल में तथा 1 थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज है।