March 10, 2026

अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक को दबोचा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच- 65 की पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप थाना सदर बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्य करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र से आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी संदीप के कब्जे से 12 बोर का एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका गांव में किसी के साथ विवाद चल रहा है और इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी सुरक्षा के लिए यह कट्टा खरीदा था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।