September 15, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक को दबोचा

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी जतिन उर्फ जीतू फरीदाबाद के एनआईटी के एसजीएम नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना आदर्श नगर क्षेत्र से काबू किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने थाना सेक्टर 8 क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।