May 3, 2024

24 घंटे मां के शव के पास बैठा रहा डेढ़ साल बच्चा, पत्नी की हत्या कर भाग गया था पति

Gurugram/Alive News:हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खून से लथपथ मां के शव के पास उसका डेढ़ साल का बच्चा 24 घंटे तक रोता रहा। दरवाजा बाहर से बंद था और महिला का पति फरार था। बच्चे के रोने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच और तब जाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। वहीं महिला लहूलुहान हाल में मृत थी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक की टीम को बुलाया है।

मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 एस ब्लॉक का है। जहां एक मकान के अंदर से 24 घंटे से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। लोगों ने माले की सूचना पुलिस को दी तो एस 31,15 की पहली मंजिल पर अंदर डेढ़ साल का बच्चा रोता मिला और महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि कई घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली मंजिल के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार 23 साल की लक्ष्मी रावत अपने पति गौरव शर्मा के साथ यहां रहती थी। गौरव ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और गेट पर ताला लगाकर भाग गया। लक्ष्मी के शरीर पर तेजधार हथियार से कई कट मिले हैं। वहीं आरोपी ने महिला का मोबाइल टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। महिला आगरा की मूल निवासी है। पुलिस उसके परिवार के आने का इंतजार कर रही है। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति गौरव शर्मा ने यूपी कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या कर ली है।