March 13, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना ने आधार पर क्राइम ब्रांच सेंटर की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप बल्लभगढ़ के गांव गढ़ खेड़ा का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मथुरा घूमने के लिए गया था।

वहां से अपने शौक मौज के लिए किसी अनजान व्यक्ति से एक देशी कट्टा खरीद कर लेकर आया था। आरोपी पहले भी अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।