September 17, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को थाना आदर्श नगर क्षेत्र से अवैध हथियार सहित काबू किया है।

आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर थाना में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है और अपने शौक के लिए मथुरा से यह देसी कट्टा खरीद कर लाया था। पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।