October 16, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश है। आरोपी खेड़ी पुल के गांव मवई गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना बीपीटीपी के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।