September 27, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो फरीदाबाद की भारत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेड़ी पुल एरिया से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई है।