October 22, 2026

अवैध शराब सहित एक आरोपी काबू

Palwal/Alive News : बिना परमिट वाली शराब सहित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी गंगावीर के अनुसार उन्होंने गांव बढऱाम निवासी कुंवरपाल उर्फ टिंटू को गांव से ही काबू कर उसके कब्जे से 11 बोतल देशी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।