August 26, 2026

अवैध देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नावेद खान है जो फरीदाबाद की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस थाना ओल्ड एरिया से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।