March 10, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार  

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने गोलू (उम्र 24) निवासी पीर कॉलोनी गांव पाली फरीदाबाद को पाली धौज रोड के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना डबुआ, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा को कोसी उत्तर प्रदेश से 5000 हजार में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।