Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी ने देशी कट्टा हवाबाजी के लिए किसी अंजान व्यक्ति से 6हजार रूपये में खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अपने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बंटी निवासी सेक्टर-55 हाल सेक्टर-3 बल्लभगढ़, फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित सर्वोदय अस्पताल, सेक्टर-8 के पिछे से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

