March 7, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार  

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने धौज निवासी सरफराज (उम्र 34) को पाली एरिया के पास से काबू कर एक देशी कट्टा सहित बरामद किया है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सरफराज देसी कट्टा सहारनपुर उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से पांच हजार रूपये में खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का आदी है और आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है।