October 27, 2026

बटनदार चाकू सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक है। आरोपी मूल रुप से बिहार जिले के सीतामढ़ी के गांव बिरख का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद के मिर्जापुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।