March 12, 2026

वाहन चोरी मामले में एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाहिद खान है जो बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी का रहने वाला है। दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने एक सीएनजी ऑटो चोरी किया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी छीना झपटी के मुकदमे में जेल जा चुका है।