March 7, 2026

चाेरी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी काे गिरफ्तार किया आरोपी ने ऑफिस का विंडो ए.सी. निकालकर अंदर घुसा और सामान चोरी किया। आरोपी से 7 हजार रूपये बरामद किए गये तथा अधिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरोहबंदी के एक मामले में फरवरी माह में जेल से बाहर आया था। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर में भूदेव निवासी मुकेश कॉलोनी, बल्लभगढ ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जून को जब उसने अपने ऑफिस कोशिक प्रोपर्टीज, बल्लभगढ जाकर देखा तो पाया कि कोई नामालुम ऑफिस से 1 विंडो एसी, स्टेपलाइजर, इनवर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्रांईम ब्रांच सेक्टर-65 ने कार्रवाई करते हुए सहजाद निवासी गाँव बडकी मोसीया कलां जिला रोहताश बिहार हाल झुग्गी, ओल्ड रेलवे स्टेशन, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।