March 11, 2026

डिलिवरी बॉय की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : डिलिवरी बॉय की हत्या के प्रयास के मामले में थाना बीपीटीपी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया अरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना BPTP में वीरसिंह निवासी हरी विहार, आदर्श नगर, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके चाचा का लड़का जो BLINKIT में डिलिवरी बॉय का काम करता है। 27 जून को ऑर्डर देने K L J ब्लॉक B में गया था। जहां पर बैठे गार्ड ने उसका रास्ता रोक कर उसपर लोहे की राड़ से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना BPTP में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना BPTP की पुलिस ने नितीन (उम्र 29) निवासी गाँव निमका, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी KLJ ब्लॉक B में गार्ड की नौकरी करता है। जब राहुल वहां ऑर्डर देने जाता था, तो उसके साथ गाली गलौच करता था। 27 जून को जब राहुल ऑर्डर देने आया तो उसने साइड में चल रही कंस्ट्रक्शन साइट से लोहे की रोड उठा कर उस पर हमला कर दिया।