Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है।
चार अगस्त को गांव मोहला के सरपंच ने पुलिस चौकी सीकरी में शिकायत दी कि उसके गांव की सड़क किनारे झाड़ियों में एक नामपता नामालूम व्यक्ति की लाश को पड़ी है।
अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव मोहला निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 3 अगस्त को रात के समय सुरेश अपने साथी नितिन के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे तभी उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क के किनारे बैठा देखा। दोनों उस व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नितिन के खेत में ले गया और वहां पर नितिन ने अपने भाई निखिल के पास कॉल किया और बताया कि ट्रैक्टर चोर को पकड़ लिया है और खेत में बैठा रखा है इसके बाद निखिल भी वहां आ गया और इन तीनों ने मिलकर उसे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर नाश को सड़क के किनारे फेंक कर चले गये।

