March 11, 2026

घर में चोरी करने वाल एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पूलिस ने घर में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 48 निवासी इमरान अहमद ने दी अपनी शिकायत बताया कि 20 जून की रात को किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने उसके घर से 25,000 रूपये तथा आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस प्रवक्ता ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव बडखल निवासी मकसुद (उम्र 42) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने नाबालिक भतीजे से चोरी करवाता था और चोरी किये हुए सामान को अपने पास रख लेता था।